शासकीय आवास परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएम धामी ने अपनी माताजी बिशना देवी के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान में हम सभी को अपना भी सहयोग करना चाहिए।
सीएम ने कहा कि यह अभियान मां के लिए श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।