मुख्य सचिव ने नशे पर ‘प्रहार’ के लिए एसएसपी एसटीएफ को दी पूरी छूट, चलेगा जोरदार अभियान

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए एसएसपी (एसटीएफ) नवनीत सिंह को पूरी छूट देते हुए उन्हें सिंगल प्वाइंट नोडल अधिकारी नामित किया।

 

मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को सचिवालय में राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एन्कॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि नशे की जड़ों को काटने के लिए पुलिस को जो भी आवश्यकता है, उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नशे के लिए बने इस ईको सिस्टम को तोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में एक साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर को भी इस अभियान में शामिल किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में शिक्षण संस्थानों और हॉस्टल आदि के प्रमुखों से वार्ता कर उन्हें अपने संस्थानों में मेडिकल टेस्ट करने के लिए राजी करें। इसके लिए उपकरण एवं जांच सामग्री की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!