मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कहा कि उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क व संचार सुविधाओं के विस्तार होना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसके लिए और अधिक सहयोग का अनुरोध किया।
मंगलवार को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में उच्चस्तरीय ग्लेशियर अध्ययन, जैव विविधा संरक्षण और साहसिक खेलों के प्रशिक्षण के लिए तीन नए संस्थान स्थापित करने में भी सहयोग मांगा। उन्होंने राज्य के लिए कतिपय नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता का भी अनुरोध किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्री उपस्थित थे।