वन विभाग में पदोन्नति में छूट के बाद 76 वन दरोगाओं को उप वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
अपर प्रमुख वन संरक्षक ने जारी आदेश में कहा, पदोन्नति समिति की सिफारिश के आधार पर वन दरोगाओं की उप वन क्षेत्राधिकारी के पदों पर पदोन्नति की गई है। कार्मिक पदोन्नति पद पर योगदान वर्तमान तैनाती कार्यालय में ही देंगे। उनके तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। पदोन्नत कार्मिक यदि पदोन्नति छोड़ता है तो उसके खिलाफ राज्यधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग नियमावली 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। छूट से पदोन्नत कार्मिक की पदोन्नति का उल्लेख कार्मिक की सेवा पुस्तिका में अंकित किया जाएगा।