बहादराबाद मे पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत

थाना क्षेत्र के गांव मूलदासपुर माजरा में पटाखे बनाने वाली एक फैक्टरी में बुधवार की सुबह तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाके से फैक्टरी धराशायी हो गई। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिसर में बंधे एक बछड़े और पांच गायों की भी जलने से मौत हो गई, जबकि तीन गाय गंभीर रूप से झुलस गईं।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाते हुए घायल को अस्पताल भेजा। जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

बुधवार को चार कर्मचारी फैक्टरी के अंदर मौजूद थे। सुबह करीब सात बजे अचानक फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। मौके पर मौजूद दो कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर सीएफओ वंश बहादुर यादव और थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!