पर्यटन के दौरान गढ़वाल में ऑपरेशन लगाम शुरू, हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

पर्यटन सीजन में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए गढ़वाल के सभी जिलों में ऑपरेशन लगाम शुरू किया गया है। इसके लिए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।

 

अभियान में हुड़दंग करने वालो, नदियों किनारे शराब पीने, रैश ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पहले चरण में अभियान सात जून से एक महीने के लिए चलेगा। आईजी ने सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि इस अभियान में लापरवाही न बरते।

 

ऑपरेशन के प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पर्यटकों के घूमने-फिरने व आवाजाही वाले स्थानों, कॉलेज/हॉस्टल, बार/ रेस्टोरेंट, शराब के ठेके कैन्टीन के आसपास पुलिस की चेकिंग सुनिश्चित की जायेगी। इसके अलावा ऐसे स्थानों को जहां पर मादक पदार्थों के सेवन से लड़ाई-झगड़े की घटनायें घटित होती है, को चिह्नित कर उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!