मसूरी – पर्यटन नगरी मसूरी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होन से बाल-बाल टल गया। लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार (UK09 TA 7227) अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में ही गिर गई।
हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल, लंढौर में भर्ती भी कराया गया है।
घायलों की पहचान:
- प्रशांत सकलानी (35) – चालक, प्रेम नगर, देहरादून
- जय देसाई (45) – पर्यटक, महाराष्ट्र
- झरना देसाई (44) – जय देसाई की पत्नी
- तृषा देसाई (9) – दंपति की बेटी
डॉक्टरों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आई हैं और स्थिति स्थिर है।
सूचना मिलते ही सिटी कंट्रोल व बचाव टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू भी कर दी है। पुलिस ने पहाड़ी इलाकों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, खासकर उन स्थानों पर जहां अचानक जानवर सड़क पर आ सकते हैं।