कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी

शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कपाट खुलने से कुछ ही देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के बाद दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से हुई।

कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है। केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!