मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

खटीमा – आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिता स्व. शेर सिंह धामी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने पिता के सैन्य कर्तव्यों और उनके जीवन के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा माँ भारती की सेवा में किए गए कार्य हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “मेरे पिता के जीवन में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूलमंत्र थे। उन्होंने न केवल अपने सैन्य कर्तव्यों का निर्वहन किया, बल्कि हमें सादगी, सत्य और समर्पण जैसे महत्वपूर्ण मूल्य भी सिखाए। पिताजी मेरे लिए हमेशा एक मार्गदर्शक, प्रेरणा और आदर्श के रूप में रहेंगे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी मेरे हर निर्णय में दिशा देने का काम करते हैं।”

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा, “मेरे पिता की पावन स्मृतियाँ मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं, और उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कई नेता, अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। स्व. शेर सिंह धामी के योगदान को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!