कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला क्षेत्र का दौरा किया, विकास कार्यों का लिया जायजा

आज शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला क्षेत्र का दौरा किया और वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिसमें उच्च टेंशन विद्युत लाइन (33 केवी) के तारों को भूमिगत करने की प्रक्रिया को तेज करने का भी निर्देश दिया।

सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़क स्थानीय निवासियों के घरों से ऊंची न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस दौरान, मंत्री जोशी ने नींबूवाला स्थित शिव मंदिर के शिफ्टिंग के लिए चिन्हित किए गए स्थान का भी निरीक्षण किया और कार्य की गति तथा गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

मंत्री जोशी ने इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और सभी विकास कार्य उनकी सुविधा के लिए किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, पीबीओआर शमशेर सिंह बिष्ट, महेश प्रसाद, एस.डी.डंगवाल, विपुल, सागर, जसपाल सिंह और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!