“कांग्रेस का बयान हास्यास्पद, विभाजन की राजनीति में माहिर रही पार्टी: भाजपा”

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के “अंग्रेजों के वंशज” संबंधी बयान को हास्यास्पद और अपरिपक्व करार दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की शिक्षा व्यवस्था और न्याय प्रणाली में ब्रिटिश हुकूमत के चिन्हों को जस का तस बनाए रखा, जिससे उनकी गुलामी की मानसिकता स्पष्ट झलकती है।

चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से देश को विभाजित करने की नीति पर चलती रही है, और उसने समाज में विभाजन की खाई को और गहरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न तो विकास की चिंता रही है और न ही राज्य की सांस्कृतिक विरासत की, बल्कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखती है और जनहितकारी योजनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने में सक्रिय रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देगी और जनविरोधी मानसिकता वाली राजनीति को नकारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!