आज दोपहर नीम बीच में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक युवक गंगा में डूब गया है।
तुरंत ही एसडीआरएफ की डीप डाइवर टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को करीब 20 से 25 फीट गहरी गंगा नदी से बाहर निकाला।
युवक को अचेत अवस्था में निकालने के बाद एसडीआरएफ ने उसे मुनिकीरेती पुलिस के सुपुर्द किया। नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।