चमोली हिमस्खलन: सीएम धामी लगातार निगरानी में, लापता मजदूरों की तलाश तेज

देहरादून/चमोली। चमोली जिले में हुए भीषण हिमस्खलन के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को जहां उन्होंने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया, वहीं रविवार सुबह सीएम ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।

अब तक 50 मजदूरों का रेस्क्यू, चार की मौत, चार लापता

चमोली जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय 54 मजदूर मौके पर मौजूद थे। पहले इनकी संख्या 55 बताई जा रही थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि एक मजदूर पहले ही घर जा चुका था।

अब तक 50 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है।

हाई-टेक कैमरों से होगी तलाश

लापता मजदूरों की खोज के लिए एसडीआरएफ की विशेष टीम को थर्मल इमेजिंग और विक्टिम लोकेटिंग कैमरों के साथ हेलीकॉप्टर के जरिए घटनास्थल भेजा गया है।

एसडीआरएफ की महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर टीम रवाना हुई है। कैमरों की मदद से बर्फ में दबे लोगों की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा।

सरकार की ओर से कहा गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी लापता मजदूरों का पता नहीं चल जाता। प्रशासन और राहत एजेंसियां मिशन मोड में काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!