सहसपुर थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के समक्ष पेश|

सहसपुर थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि सहसपुर निवासी शकील और तिपरपुर निवासी पाली पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे।

 

न्यायालय ने दोनों खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। शुक्रवार को दोनों वारंटियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!