23 फरवरी को होगा गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव

23 फरवरी को होगा गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव

विकासनगर। पछवादून गढ़वाल सभा की दिनकर विहार स्थित सभा भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
गढ़वाल सभा की सचिव सुमन मोहन ममगाईं ने सदस्यों के सामने वार्षिक रिपोर्ट रखी। कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने सभा का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने दोनों रिपोर्ट पर अपनी सहमति जताई। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र बिंजोला ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इस माह के अंत में पूर्ण होने जा रहा है। बताया कि नई कार्यकारिणी का चुनाव 23 फरवरी होगा। इस मौके पर चंदन सिंह सजवाण, महेंद्र सिंह नेगी, हेमचंद सकलानी, पीसी केष्टवाल, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, कमलेश रावत, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!