अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद सहारनपुर महानगर शाखा ने बांटा प्रसाद
समय सिंह पुंडीर द्वारा / सहारनपुर । अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर के उद्घाटन की खुशी में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद सहारनपुर महानगर शाखा द्वारा महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक पर भगवान श्री राम का गुणगान करते हुए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भव्य और दिव्य सजे हुए महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक पर परिषद सदस्यों ने जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए राम नाम का कीर्तन किया और सभी आगंतुकों और मार्केट के लोगों को प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती रेखा रोहिला, नंदकिशोर रोहिला, आकाश रोहिला, नरेश राणा, राकेश रोहिला, मनीष रोहिला, प्रदीप कुमार रोहिला, संजय कुमार रोहिला, सुभाष रोहिला, नीरज रोहिला, संजय रोहिला एडवोकेट तथा विनोद कुमार रोहिला सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।