देहरादून । स्थानीय केदारपुरम एमडीडीए स्थित दुर्गा मंदिर सामुदायिक मैदान में श्योर टेस्ट लैब्स के फ्रैंचाइजी स्वामी प्रियेश वर्मा द्वारा फ्री हैल्थ चेक अप कैम्प लगाया। कैम्प में लोगों की , शुगर, कोलेस्ट्राल, यूरिक एसिड आदि की जांच की गयी। कैम्प में 10 रूपए के नाममात्र पंजीकरण कराने पर कोई भी उपर्युक्त में से कोई एक जांच मुफ़्त करा सकता है। क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने कैम्प अपनी जांच करायी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने मौके पर पहुंच कर कैम्प के आयोजकों के प्रयास की सराहना की।