वन विभाग की जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, रेंजर सहित चार की मौत, चार हुए घायल, दो लोग लापता

पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एसकेविरमानी / ऋषिकेश ।लक्ष्मण झूला थाना के अंतर्गत चीला बैराज रोड पर एक वन विभाग की जीप का टायर फट से जीप सीधे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे जीप में सवार वन विभाग के रेंजर, वन दरोगा सहित चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 4 घायल हो गए। दो लापता बताए जा रहे हैं। जीप में 10 लोग सवार बताए जा रहे है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व रेस्क्यू जारी किया।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की जीप चीला बैराज से ऋषिकेश की ओर जीप से आ रहे थी तभी चीला बैराज से ढाई सौ मीटर ऋषिकेश की ओर आते हुए जीप का टायर फट गया और जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया व 4 घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया। जबकि 2 लापता बताए जा रहे है।

हादसे मेंं ‌चीला रेंज के रेंज अधिकारी शैलेश घिल्ड़ियाल, ‌वन दरोगा‌ सैफ अली, प्रमोद ध्यानी, कुलराज सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई। जीप में कुल 10 लोग सवाल बताए जा रहे हैं। वहीं एसडीआरएफ की टीम का चीला बैराज में दो लापता लोगों की डूबने की आशंका को देखते हुए तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!