रोहिलखंड नरेश महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की 820 वीं जयंती 25 को, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

25 अक्टूबर को रोहिलखंड नरेश महाराजा रणवीर सिंह की जयंती हर्षोल्लास से मनाएं : डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला 

सहारनपुर में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक और टपरी आईटीआई में होगा कार्यक्रम 

महाष्टमी, महानवमी और दशहरा पर्व की भी शुभकामनाएं 

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के अध्यक्ष डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला ने महाष्टमी, महानवमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।उन्होने 25 अक्टूबर को रोहिलखंड नरेश महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती की भी शुभकामनाएं दी है और इस दिन सहारनपुर में प्राचीन रोहिला किला (जिला कारागार) के सामने महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक पर आयोजित कार्यक्रम और फिर रोहिला आईटीआई टपरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील रोहिला क्षत्रियों से की है।

डाॅ धर्म पाल सिंह रोहिला ने एक वीडियो संदेश जारी करके कहा कि रोहिला क्षत्रियों के इतिहास में 25 अक्टूबर का दिन सर्वणिम अक्षरों में लिखा गया है क्योंकि इसी दिन सन 1204 ईस्वी में कटेहर रोहिलखंड में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला का जन्म हुआ जिन्होंने मुगल आक्रमण का बहादुरी से सामना करते हुए अपना प्राणोत्सर्ग देकर धर्म और स्वाभिमान की रक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सम्पूर्ण क्षत्रिय समाज महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की 820 वीं जयंती हर्षोल्लास से मना रहा है। इस अवसर पर सहारनपुर में रोहिला किला के सामने महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक और फिर रोहिला आईटीआई परिसर टपरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!