देहरादून । उत्तराखण्ड पत्रकार कल्याण कोष समिति में चार गैर सरकारी सदस्यों पत्रकार डा वीडी शर्मा, दिनेश जोशी, निशा रस्तोगी और दीन दयाल मित्तल को नामित किया गया है। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड के महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने इन पत्रकारों को नामित किया। सभी सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।