पार्षद ने फागिंग करायी, डेंगू को लेकर सावधानी बरतने को कहा

देहरादून । डेंगू के बढते मामलों को देखते हुए नगर निगम पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने आज केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में फागिंग करायी और लोगों से डेंगू को लेकर सावधानी बरतने को कहा।

आपको बता दें कि शहर में डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है। केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में भी दर्जनों लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। इसी को देखते हुए पार्षद सुशीला रावत लगातार अपने वार्ड 58 में फागिंग करा रही है।

आज शाम उन्होंने निगम कर्मचारियों को साथ लेकर अपनी देखरेख में केदारपुरम एमडीडीए कालोनी के इ ब्लाक साइड में फागिंग करायी। उन्होंने कहा कि शेष रह गए हिस्से में कल फागिंग करायेंगी।नगर निगम पार्षद ने लोगों से डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!