
देहरादून । स्वतंत्रता दिवस पर केदारपुरम एमडीडीए कालोनी में भारत नमन हिन्दी समाचार पत्र द्वारा आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम पर नागरिकों ने तिरंगे के साथ जमकर सेल्फी ली।

कार्यक्रम में क्षेत्र की पार्षद श्रीमती सुशीला रावत ने झंडारोहण किया ।
तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी का दौर चला जिसमें नागरिकों, युवाओं, बच्चों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी ली।