अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया तीज पर्व
लोकनृत्य और गीतों ने मोहा सबका मन
देहरादून ।अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद देहरादून की महिला समिति के तीज पर्व समारोह में गीतांजलि रोहिला, कौशल रोहिला तीज क्वीन और तीज प्रिंसेज श्रीजा रोहिला चुनी गयी। तीज कपल का खिताब पारूल और रोहित रोहिला को मिला।
समारोह में बतौर मुख्य श्रीमती रूबी ने प्रतिभाग किया। समारोह में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की देहरादून शाखा की महिला समिति द्वारा तीज पर्व – 2023 समारोह का आयोजन यहां पंडितवाडी स्थित अटलांटिस क्लब में हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रीमती रूबी के मुख्य आतिथ्य और महिला समिति की संयोजक श्रीमती राजबाला रोहिला के संयोजन में आयोजित समारोह का शुभारंभ महिला समिति द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इससे पहले समाज की वयोवृद्ध और पूर्व शाखा अध्यक्ष की धर्मपत्नी सरोजबाला, मुख्य अतिथि श्रीमती रूबी, महिला समिति संयोजक श्रीमती राजबाला, और क्षमा, शशि ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर तीज क्वीन, तीज प्रिंसेज और तीज कपल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। दो वर्गों में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता के 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में गीतांजलि रोहिला तीज क्वीन और रितु रोहिला रनर अप चुनी गयी। 50 वर्ष से अधिक के वर्ग में कौशल रोहिला तीज क्वीन और प्रीति रोहिला रनरअप बनी।
तीज प्रिंसेज का खिताब श्रीजा रोहिला ने जीता। हर्षिता रोहिला रनर अप रही। तीज कपल के रूप में पारूल रोहिला और रोहित रोहिला तथा रनरअप के लिए मिथिलेश एवं राजकुमार रोहिला का चयन हुआ। विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल में शामिल श्रीमती जागृति और अर्चना मित्तल ने किया।
लक्की ड्रा अनिल रोहिला, शालिनी रोहिला और रेखा रोहिला ने जीता। तम्बोला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।
कार्यक्रम में महिला समिति की संयोजिका राजबाला रोहिला, पूजा, दीपिका गीता, दीपा, रेनू, सुनीता कमलेश, सविता, दीप्ति का विशेष सहयोग रहा। समारोह का सफल संचालन मोनिका रोहिला और शालिनी रोहिला ने किया।