राजभवन में अखंड पाठ का अरदास व भोग के साथ समापन

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित कई मंत्री और अफसर हुए शामिल 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने गुरुवार को राजभवन में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के सहित श्री आनंद साहिब के पाठ के साथ समाप्ति के अवसर पर अरदास तथा भोग में प्रतिभाग किया |

इस अवसर पर दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के पंज प्यारे भाई दया सिंह तथा भाई धर्म सिंह के वंशज बाबा नौनिहाल सिंह तथा श्री गुरुप्रीत सिंह भी मौजूद थे | राज्य की सुख -समृद्धि एवं खुशहाली के लिए राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा 12 अप्रैल से 14 अप्रैल बैसाखी के दिन तक राजभवन में 48 घंटे का श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया था | इस अवसर पर सिक्ख समुदाय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया | इसके साथ ही राजभवन में लंगर का भी आयोजन किया गया था , जिसमें सभी गणमान्य लोगों के साथ ही राजभवन के अधिकारी तथा कार्मिक तथा उनके परिजन सम्मिलित हुए | नानकसर गुरुद्वारे से आए रागी जत्थे द्वारा इस अवसर पर कीर्तन किया गया |

श्री अखंड पाठ की समाप्ति के अवसर पर रेस कोर्स गुरुद्वारा, देहरादून के अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह साहनी तथा आढ़त बाजार गुरुद्वारा, देहरादून के अध्यक्ष श्री गुरबक्श सिंह राजन तथा सिक्ख समुदाय के लोग भी उपस्थित थे।

डा भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में भारत रत्न डा0 भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए | इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे |

 

 

 

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!