सहारनपुर । सहारनपुर स्थित होटल स्काई लार्क में पत्रकारों की लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन संस्था द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेहट के पत्रकार राजकुमार धनगर को भी संस्था ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ,सहारनपुर जिलाध्यक्ष सतीश शाह ,सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर,नगर निगम मेयर डॉक्टर अजय सिंह, बिजनौर एस डी एम माँगे राम चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन, जे एम गांधी, इंतखाब आज़ाद, श्याम कुमार सैनी, अशोक शर्मा, पर्यावरणविद राजेन्द्र अटल, आई पी एस अधिकारी रहे ओपी सागर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।