पौड़ी । अतिवृष्टि के चलते जनपद के कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का आधा हिस्सा कैसे ढह गया। तस्वीरों में देख सकते है।
पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पी. एस. बृजवाल, उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह आदि के साथ घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।