विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मौके पर परीक्षण कराया
एसकेविरमानी / ऋषिकेश । खाद्य संरक्षा आयुक्त डा. आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन और प्रभारी उपायुक्त राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रूद्रपुर आर एस कठायत के नेतृत्व में फूड मोबाइल टेस्टिंग लेबोरेट्री द्वारा कांवड मेला यात्रा मार्ग क्षेत्र रायवाला देहरादून में होटल, रेस्तरां, ढाबा इत्यादि खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और सर्विलांस हेतु मौके पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर परीक्षण किया गया। मौके पर कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूनो की जांच की गयी जिसमें दूध, दुग्ध पदार्थ, तेल एवं मसाले आदि शामिल हैं। खाद्य संरक्षा अधिकारियों ने विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को भी चेताया।
अभियान टीम में प्रभारी उपायुक्त लैब राजेंद्र सिंह कठायत, कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक कुलवंत सिंह एवं पूरन सिंह गंगोला आदि शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।