बहुचर्चित स्टिंग मामला : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सीबीआई कोर्ट में हुए पेश

मामले की सुनवाई के लिए 15 जुलाई की अगली तारीख तय 

देहरादून, 4 जुलाई । प्रदेश के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में सीबीआई स्पेशल जज धर्मेंद्र सिंह अधिकारी की कोर्ट में आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तीन नेताओं के अधिवक्ता पेश हुए। बताया गया कि इस दौरान विधायक उमेश कुमार के अधिवक्ता कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 15 जुलाई की अगली तारीख तय की है। सभी को 15 जुलाई को अपना जवाब दाखिल करना होगा।

आपको बता दें कि वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में वायस सैंपल लेने के लिए सीबीआई ने चार नेताओं को नोटिस जारी किए थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग करने वाले और खानपुर विधायक उमेश कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!