विदेशी मेहमानों के लिए गंगा आरती सकुशल होने पर महापौर ने जिला प्रशासन का जताया आभार

तीर्थ नगरी की खूबसूरती बरकरार रखने की जिम्मेदारी अब शहरवासियों की

जी-20 के जरिए विश्व बन्धुत्व की भावना परिलक्षित हुई : ममगाई

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। जी 20 समिट के तहत योग नगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर विदेशी डेलीगेट्स के लिए आयोजित हुई गंगा आरती के अद्वभुद, भव्य और दिव्य आयोजन के लिए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने जिलाधिकारी सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ,शहर की महान जनता सहित मीडियाकर्मियों का आभार जताया है।

वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर ने एक जारी बयान में कहा कि होसले बुलंद और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो ईश्वरीय शक्ति भी साथ देती है। ये बात एक बार फिर से सच साबित हुई है। मौसम के गड़ड़ाते मिजज के बावजूद कल दिनभर मौसम ने साथ दिया और जी समिट में आये विदेशी मेहमानों के लिए ऐतिहासिक सांंध्य आरती का सफल आयोजन कराने में प्रशासन कामयाब रहा। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी की वजह से तीर्थ नगरी को विदेशी डेलीगेट्स की मेजबानी का सौभाग्य मिला।

प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। जी-20 के जरिए विश्व बंधुत्व की भावना परिलक्षित हुई है।उन्होंने कहा कि जब हम अपनी प्रगति के लिए प्रयास करते हैं, तो हम वैश्विक प्रगति की भी परिकल्पना करते हैं।सांध्य आरती की मेजबानी मिलने के बाद एक पखवाड़े के भीतर जिस प्रकार देवभूमि को नये रूप में सजाया और संवारा गया वो आज सबके सामने है। अब शहरवासियों की भी जिम्मेदारी है कि तीर्थ नगरी की खूबसूरती को बरकरार रखने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।उन्होंने कार्यक्रम के लिए नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुक्त कंठ से सराहना की। साथ ही कहा कि,जिलाधिकारी महोदया के कुशल निर्देशन में जिस प्रकार तमाम विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिनरात मेहनत की वह उसे हमेशा याद रखा जायेगा। महापौर ने कार्यक्रम तय होने के बाद से अपनी सार्थक रिपोर्टिंग के जरिए दिए गये अतुलनीय योगदान के लिए खासतौर पर मीडियाकर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि देशभर के  साथ अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी इससे देवभूमि की एक विशिष्ट पहचान कायम हुई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को दिया धन्यवाद

ऋषिकेश तीर्थ नगरी में जी-20 के तहत गंगा आरती को सकुशल संपन्न कराने तथा ऋषिकेश का मान देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक व वित्त व शहरी विकास, आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने गंगा आरती के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया। इसके बाद सामूहिक गंगा आरती की गई।

वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम ने कहा कि जी-20 कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश में गंगा आरती कराए जाने का श्रेय स्थानीय विधायक डॉ अग्रवाल को जाता है। उनके द्वारा गंगा आरती में विदेशी मेहमानों को लाकर तीर्थ नगरी का मान विदेशों में भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के वित्त व शहरी विकास मंत्री होने का लाभ ऋषिकेश की जनता को मिला। उन्होंने कहा कि डॉ अग्रवाल के ही विभागों द्वारा जी-20 के अंतर्गत नगर का चहुमुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट अपने भव्य स्वरूप में दिखा जिससे विदेशी मेहमान भी उत्साहित नजर आए।

जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि वित्त मंत्री के नाते डॉ अग्रवाल ने विधानसभा सत्र में जी-20 के लिए बजट की कमी नहीं रखी। उनकी ओर से जी-20 के लिए 100 करोड रुपए तक का बजट रखा गया। कहा कि उनके ही विभाग एमडीडीए और शहरी विकास की ओर से नगर तथा त्रिवेणी घाट का सौंदर्य करण हुआ।

महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने कहा कि त्रिवेणी घाट में शौचालय का पुनरुद्धार, टाइल्स का निर्माण, गंगा आरती स्थल का भव्यता, यहां पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, पार्किंग स्थल का सौंदर्य करण के अलावा बाजार में फ़साड़ योजना के तहत एक समान एक रंग के बोर्ड, सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई कर टैपिंग सहित जौली ग्रांट एयरपोर्ट तक किए गए विभिन्न कार्य डॉ अग्रवाल द्वारा कराए गए जिसके लिए ऋषिकेश सहित आसपास की जनता भी उनका आभार प्रकट करती है।

इस मौके पर व्यापारी नेता अखिलेश मित्तल ने कहा कि डॉ अग्रवाल की बदौलत आज डिवाइडर पौधों से गुलजार है। कहां की रघुनाथ मंदिर आज अपनी भव्यता पर है उन्होंने कहा कि पूर्व में डॉक्टर अग्रवाल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के समय सीपीए के सदस्यों के लिए भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी कृष्ण कुमार गौतम, बृजेश शर्मा, आंदोलनकारी सरोज डिमरी, मण्डल महामंत्री नितिन सक्सेना, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद राजेश दिवाकर, वीरेंद्र रमोला, राजू नरसिम्हा, दीपक बिष्ट, रूपेश गुप्ता, सचिन अग्रवाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर सिंह, महामंत्री अभिनब पाल, स्वाति शर्मा, अनिता तिवारी, उषा जोशी, हिमानी कौशिक, राजकुमारी पंत, रीता देवी, सुशीला देवी आदि सेकड़ो की संख्या में व्यापारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!