ड्यूटी के दौरान चमोली पुलिस के जाबांज जवान अनिल चौधरी की मृत्यु
चमोली। चमोली पुलिस के एक जवान की ड्यूटी के दौरान मोटर साइकिल फिसलने के कारण मृत्यु हो गयी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

चमोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समन सैल में कार्यरत कानि. 69 नागरिक पुलिस अनिल चौधरी निवासी ग्राम- बालेकी पो0 इकबालपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार जो कार सरकार/समन तामिल ड्यूटी हेतु गैर जनपद/गैर प्रान्त रवाना थे। गत दिवस समन तामिल करते हुए बाजपुर उधमसिंहनगर से बिजनौर जा रहे थे, अचानक मंडावली बिजनौर के पास मोटरसाईकिल फिसलने से उनकी मृत्यु हो गयी। आरक्षी अनिल काफी मृदु भाषी व सरल स्वभाव के थे तथा अपने कर्तव्य पथ पर हमेशा तत्पर रहते थे।

आरक्षी के निधन पर जनपद पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। जनपद चमोली पुलिस ने उक्त आरक्षी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दु:ख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने हेतु भगवान से प्रार्थना की है।
