कर्नाटक बताएगा राहुल गांधी देंगे टक्कर या फिर चलेगा जादू?

फिर चलेगा जादू
देंगे टक्कर?

*नरेशरोहिला

दक्षिण के महत्वपूर्ण दुर्ग कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख़ का ऐलान हो गया। चुनाव आयोग वहां एक ही चरण में 10 मई को मतदान कराने जा रहा है और 13 मई को रिजल्ट आ जाएगा कि कौन वहां सत्ता का सिरमौर बनेगा।

अगले साल लोकसभा चुनाव से इसके अलावा कई राज्यों में चुनाव होना है लेकिन कर्नाटक विधानसभा का चुनाव यह जानने में काफी मददगार हो सकेगा कि 2024 की जंग कैसी होने वाली है। फिल्हाल की बात करें तो केंद्र और अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष एक तरह से आमने – सामने आकर खडे हो गए है। पहले ही मुखर कांग्रेस एक मामले में अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता गंवाने के बाद पूरी तरह हमलावर है। यही नहीं अन्य विपक्षी दल इस बहाने एका दिखाने की कोशिश में है। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद करीब 20 पार्टियां केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के साथ खडी दिख रही है। हालांकि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2024 में भी पूरी ताकत से वापसी करने के लिए मुतमईन लग रही है। विपक्ष लगातार यह कह रहा है कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को तहस नहस कर रही है और मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार नहीं हो रही है तो भाजपा का कहना है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। इस स्थिति में कर्नाटक का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। अभी वहां बासवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार है जो हाल ही में पुन : भाजपा की जीत का दावा कर चुके है लेकिन पिछले चुनाव की टेली देखें तो विपक्ष भी वहां मजबूत स्थिति में है। 224 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 104 सीटें है तो कांग्रेस 80, जेडीएस 37 और अन्य के खाते में 3 सीटें है। सवाल यह है कि क्या यही स्थिति बनी रहेगी जैसा कि मुख्यमंत्री बोम्मई दावा कर चुके है या फिर कोई उलटफेर होगा। विपक्षी कांग्रेस कर्नाटक में सत्ताविरोधी लहर होने का दावा कर रही है और इसे विधानसभा चुनाव में अपने लिए फायदेमन्द मान रही है साथ ही उसका यह भी दावा है कि कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अच्छा रेस्पांस मिलने वाला है। माना जा रहा है कांग्रेस में गुटबाजी होने के बाद भी भारत जोडो यात्रा को वहां खासी सफलता मिली। अब तो केंद्र में चल रहे घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी राजनीति के केन्द्र बिन्दु में है। संभव है कि कांग्रेस राहुल गांधी की सदस्यता को भी कर्नाटक में मुद्दा बनाएगी लेकिन इसके साथ ही वहां के स्थानीय मसले और मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के चेहरे पर भी काफी कच्छ निर्भर करेगा। इसलिए कि गुटबाजी कम होने के बावजूद खत्म नहीं हुई है। वहां कांग्रेस के दो बडे चेहरे है। डीके शिवकुमार और सीता रमैया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ये दोनों चेहरे राहुल गांधी के साथ खडे दिखाई दिए लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी किसे आगे करेगी यह बडी चुनौती है। जेडीएस का रूख भी यह तय करेगा कि कर्नाटक में विपक्षी एकजुटता का ऊंट किस करवट बैठने वाला है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कर्नाटक जा रहे हैं। चुनाव से पहले कई बडी परियोजनाओं की सौगात कर्नाटक को मिल चुकी है। भाजपा के चाणक्य कहे जाने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कर्नाटक फतेह की तैयारी में जुटे हैं लेकिन चुनौती यहां भी कम नहीं है। गुटबाजी के साथ एन्टीइन्कमबेसी का खतरा भाजपा को सता रहा है। दरअसल भले ही वहां का नेतृत्व फिलहाल बासवराज बोम्मई के हाथ में हो लेकिन वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा भी दूसरे छोर पर तैयार बैठे हैं। बहरहाल चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही कर्नाटक में चुनाव की रणभेरी बज उठी है। चुनाव के परिणाम: किसी के भी पक्ष में आएं लेकिन वह 2024 की जंग किस तरफ जाएगी, इसका हलका सा ही सही आभास जरूर करा जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |