भारतनमन / सहारनपुर । हाईकोर्ट इलाहाबाद में एडवोकेट और उप्र सरकार के अधिवक्ता अम्बेहटा निवासी अजय रूहेला को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता मिल गयी है। यह जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता मिलने पर अपने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मित्रों का आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि अजय रूहेला आगामी निकाय चुनाव में सहारनपुर की अम्बेहटा नगर पंचायत चैयरमेन पद के चुनाव के लिए भी दावेदार हैं। 
भारतनमन की ओर से अजय रूहेला एडवोकेट को इस उपलब्धि के हार्दिक शुभकामनाएं।