एसकेविरमानी /ऋषिकेश श्रीमती कमलेश उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ) ने कोतवाली डोईवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने इस दौरान मालखाने, शस्त्रों, थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव व अध्यावधिक रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने थाना भवन,कार्यालय,मैस व आवासीय परिसर का निरीक्षण व साफ-सफाई रखने, लावारिस वाहनों ,एमवी एक्ट, माल मुकदमाती) के निस्तारण हेतु भी निर्देशित किया। इसके अलावा CCTNS आईएएस फॉर्म से संबंधित दिशा निर्देश और NCRP/ On line व उच्चाधिकारी-गणो से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच व कार्यवाही की समीक्षा भी की। 
महिला हेल्प डेस्क/शिकायत डेक्स का निरीक्षण कर शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण कर सम्बन्धित अभिलेख अध्यावधिक रखने व सभी उप निरीक्षकों को टैब के माध्यम से ऑनलाइन आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट मे लगाने तथा MV ACT मे ऑनलाईन चालान किये हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कोतवाली डोईवाला के अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने पर नियुक्त समस्त अधि0/कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर जनता के मध्य उच्चकोटि व्यवहार रखते हुए डयूटी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । ड्यूटी व चैकिंग के दौरान आमजन मानस के साथ शालीनता से वार्ता करने तथा पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता हेतु भी निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण के दौरान सभी उपनिरीक्षक गणों से असलहा का संचालन कराते हुए असलाह खोलना/बांधने, फिंगरप्रिंट लेने की कार्यवाही कराई गई।
निरीक्षण में सलामी गार्द का ट्रेन आउट उच्च कोटि का होने पर नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना व चौकी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारी-गणों का सम्मेलन लेकर सभी की व्यक्तिगत/विभागीय समस्या की जानकारी ली गयी ।