चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी अजय रूहेला ने किया बारात में प्रतिभाग
अंबेहटा( सहारनपुर) ।नगर में श्री रामलीला कमेटी व संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में मंगलवार को श्री राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात रामलीला भवन से होकर सहारनपुर बस स्टैंड, मेन बाजार,डोडियान,जामा मस्जिद,साबुत राय, गाडान व इस्लाम नगर रोड से होती हुई वापस रामलीला भवन में पहुंची। श्री रामलीला बारात का जगह – जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया ।राम बारात में छोटे-छोटे बच्चे घोडे पर सवार हो कर सेना के रूप में झांकी के साथ चलते नजर आए।बारात मे सुंदर झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही।
इस अवसर पर भावी चेयरमैन प्रत्याशी नगर पंचायत,एड.अजय रोहिला,मास्टर श्रवण पांचाल,रतन लाल,अरुण जैन,सुभाष कश्यप,संदीप कश्यप,रामा मोहन,सोनू कश्यप, नितिन भटनागर,मोनू भटनागर, अमित गुप्ता,रविंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।