रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर तीनों शव निकाले, डीएम सोनिका ने किया निरीक्षण
एसकेविरमानी / देहरादून ।जनपद में भारी वर्षा के चलते राजपुर क्षेत्र अंतर्गत काठ बंगला बस्ती में आवास ढहने से 10 दिन के एक बच्चे और दो महिलाओं की मलबे में दबने से मौत हो गयी। रेस्क्यू टीम द्वारा तीनों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने घटना स्थल का निरीक्षण करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों बरामद बॉडी की पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मसूरी क्षेत्र में आज सभ स्कूल बंद रखने के आदेश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर पुलिस को 112 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि काठ बंगला बस्ती में एक मकान में मलबा आने से दो महिला एक बच्चा मलबे के नीचे आ गए। सूचना पर तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो स्थिति को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया तो मौके पर एसडीआरएफ टीम/ फायर सर्विस/ 108/ जेसीबी मंगवा कर रेस्क्यू कर मलबे के नीचे महिलाओं को निकाला गया जिनकी मौके पर ही मलबे के नीचे दबने से मृत्यु हो गई शव 108 के माध्यम से कोरनेशन हॉस्पिटल भेजे गए पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है!
मृतकों के नाम
1-संगीता पत्नी दिनेश निवासी काट बंगला थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
2- दिनेश का 10 दिन का बच्चा
3-लक्ष्मी पत्नी मन्नू राजपुरा हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष । लक्ष्मी अपने भाई दिनेश के यहां काट बंगला में आए थी। दिनेश का घर क्षतिग्रस्त हो गया।
दूसरी ओर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा प्रभावित क्षेत्र मालदेवता का निरीक्षण किया। प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पालतू गाय फंसे होने पर जिलाधिकारी ने पशुओं को जल भराव स्थल से संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल एसडीआरएफ के माध्यम से पशुओं का रेस्क्यु कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।