मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी को भारतीयता और सांस्कृतिक भावनाओं की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति की धरोहर है।और विविधता में एकता की भावना को सशक्त बनाती है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सामाजिक चेतना को जागृत करने में भी योगदान दिया है।
धामी ने स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हिंदी के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही प्रदेशवासियों से दैनिक जीवन में हिंदी के अधिक प्रयोग की अपील भी की।