देहरादून में हरितालिका तीज उत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने भव्य आयोजन का किया ऐलान

देहरादून के जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने की घोषणा की। प्रदेशवासियों, विशेषकर गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की तपस्या, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है, जो लोगों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है।

सीएम धामी ने गोर्खा समाज की वीरता, निष्ठा और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और विकास में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने मसूरी क्षेत्र में अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में ‘आजाद हिन्द फौज शहीद द्वार’ के शिलान्यास का भी उल्लेख किया।

इसके साथ ही उन्होंने भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बताते हुए नेपाल में आई आपदा पर संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भर हुई हैं और सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!