उत्तराखंड में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
पुरस्कार पाने वालों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से 1 शिक्षक शामिल हैं।
राज्यपाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।