वंदे मातरम ग्रुप ने उठायी छात्रों की समस्याएं

प्राचार्य को ज्ञापन देकर की समाधान की मांग

एसकेविरमानी / ऋषिकेश । छात्रों के संगठन वंदे मातरम ग्रुप ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

वंदेमातरम ग्रुप के संदीप कुमार और अन्य छात्र छात्राओं ने ज्ञापन में मांग की कि ऋषिकेश परिसर को विश्वविद्यालय घोषित हुए तीन साल बीत गए लेकिन अभी छात्रों को समस्याओं के निराकरण के लिए बादशाही थौल जाना पडता है। छात्रों ने कहा कि ऋषिकेश परिसर को जल्द से जल्द विश्वविद्यालय के तौर पर संचालित किया जाए। उन्होंने अंकतालिका में मिल रही त्रुटियों की जांच कराकर जल्द ठीक कराने, रिकांउटिंग के स्थान पर रिचैंकिंग कराने की भी मांग उठायी। छात्रों ने ज्ञापन में कहा कि विषम सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण छात्रों को अगले सेमेस्टर में बैठने का अवसर देने और कालेज में 50 प्रतिशत से अधिक छात्रों की बैक आने के कारण स्पेशल बैक पेपर आयोजित कराने की भी मांग की। इसके साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने और छात्रों एवं प्रशासनिक वर्ग के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था कराने की भी मांग की गयी। ज्ञापन पर अनीश, संध्या, लक्ष्मण, नीरज, राहुल, शैली, प्रियंका, शिवांशु,अंजलि, आकाश आदि छात्रों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!