पंजाब से पकड़े गए जाली करेंसी गिरोह के सदस्य, लाखों के नोट बरामद

हरिद्वार में नकली करेंसी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 6 जुलाई को हरिद्वार में चार लोगों को जाली नोटों के साथ पकड़ा गया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी पवन कुमार ढाबे की आड़ में और सुखबीर सिंह कपड़े के कारोबार की आड़ में नकली नोटों का कारोबार चला रहे थे। दोनों असली 50 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये की जाली करेंसी देकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1.10 लाख रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार सुखबीर सिंह वर्ष 2020 में बैंक धोखाधड़ी और वर्ष 2024 में जाली करेंसी के मामले में जेल जा चुका है, जबकि पवन कुमार वर्ष 2022 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल गया था। दोनों की मुलाकात जेल में हुई, जहां से इन्होंने मिलकर नकली करेंसी का नेटवर्क तैयार किया और इसे अलग-अलग राज्यों तक फैलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!