एसकेविरमानी / ऋषिकेश । तीर्थ नगरी ऋषिकेश में आज मूसलाधार बारिश हुई जिससे चारों ओर जलमग्न हो गया। करीब तीन बजे शुरू हुई तेज बारिश शाम तक होती रही। भारी बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया और नाले लबालब हो गए। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। बारिश रूकने पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।