आज मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर पावन स्नान किया जा रहा है। इस खास दिन हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर की पैड़ी पर भक्तों ने गंगा जल में आस्था की डुबकी लगाई।
मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मौन धारण कर पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।