केदारनाथ हेली सेवा के किराए में 45.86% की बढ़ोतरी, नई उड़ान 15 सितंबर से शुरू
देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के किराए में इस साल 45.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) ने नई दरें जारी की हैं, जो 15 सितंबर 2025 से लागू होंगी।
इस साल 2 मई 2025 को केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन उत्तरकाशी और केदार घाटी में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। अब दूसरी चरण की हेली सेवा के लिए 10 सितंबर से IRCTC वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होगी।
नई किराया दरें (रुपये में)
यूकेडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से संचालित हेली सेवा की प्रतिदिन शटल उड़ान और सीटें कम होने के कारण किराया बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
केदारनाथ हेली सेवा में सुरक्षा और उड़ान मानकों के लिए गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय समिति ने एसओपी तैयार की है। नई एसओपी के अनुसार हेली सेवा का संचालन 15 सितंबर से होगा।