दून पुलिस के लिए गौरव का पल — एसएसपी अजय सिंह को मिला राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दून पुलिस के लिए गर्व का क्षण आया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह (IPS) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित भी किया गया।

राज्य स्थापना दिवस के 25वें समारोह के शुभ अवसर पर आयोजित रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने एसएसपी अजय सिंह को यह सम्मान प्रदान भी किया।

अजय सिंह की इस उपलब्धि से देहरादून पुलिस परिवार में खुशी व गर्व का माहौल है। राज्यपाल ने उनके समर्पण, ईमानदारी और जनता की सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट योगदान की सराहना भी की।

इस सम्मान को दून पुलिस की मेहनत, अनुशासन व जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!