प्रदेश में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी; चमोली समेत पांच जिलों में स्कूलों की छुट्टी

देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत आदि जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार  इन जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। नैनीताल, चमोली, चंपावत समेत पांच जिलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।

 

प्रदेश के अन्य सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक आज इन जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!