देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी फैल गया और उन्होंने मौके पर हंगामा भी किया।
मृतक की पहचान शुभम गैरोला के रूप में हुई है और बताया गया कि शुभम जयपुर में एक होटल में नौकरी करते थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भी दिया है।