
देहरादून। कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने केंद्र सरकर द्वारा सेना में भर्ती के लिए हालिया घोषित अग्निपथ स्कीम का जोरदार विरोध करते हुए इसे देश के युवाओं को ठगने वाली योजना करार दिया।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि यह योजना बेहद सोचकर विचार कर लायी गयी लेकिन लगता है कि इसे लाने से पहले सरकार ने कुछ भी होमवर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक युवा बरसों बरस सेना के माध्यम से देश सेवा करने के सपने देखकर मेहनत करता है लेकिन इस योजना में उसे चार साल में ही रिटायर कर घर भेज दिया जाएगा। ऐसे में वह एक बेहतर सैनिक बन पाएगा?
श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि वापस आने अग्निवीरों को अन्य नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन आने वाले सालों में जितनी बडी संख्या में युवा बतौर अग्निवीर रिटायर होकर आएगा, उसके हिसाब से नौकरियां मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि सरकार युवाओं को सिर्फ सब्जबाग दिखाकर ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश में शासन किया लेकिन सेना और युवाओं का मजाक कभी नहीं बनाया जैसा भाजपा की सरकार में बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र से युवाओं के हित में इस योजना को वापस लेने की मांग की।