सर्वत्र सेवा फाउंडेशन के शिविर में 40 यूनिट रक्तदान

देहरादून। अंतराष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में सर्वत्र सेवा फाउंडेशन द्वारा धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाा। कार्यक्रम संयोजक मनोज कोहली ने बताया कि शिविर में शामिल होकर कई लोगों ने रक्तदान किया व रक्तदान का महत्व समझा। कार्यकम में लगभग 40 यूनिट रक्तदान हुआ, रक्तदान करने वालो में युवा सबसे अधिक थे व उत्साह से लबरेज थे। रक्तदाताओं को फाउंडेशन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, धर्मपुर विधायक विनोद चमोलि जी, पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया जी, कैलाश हॉस्पिटल हृदय रोग विशेषज्ञ गोपालजी शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड शंकर पंत जी ने सभी युवाओं का उत्साह वर्धन भी किया और सभी से रक्तदान करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने बताया कि फ़ाउंडेशन मुख्य तौर पर स्वास्थ्य एवं कौशल विकास संग स्वरोज़गार के क्षेत्र पर काम करता है एवं कई लोग इस संस्था द्वारा लाभान्वित भी हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!