यात्रा सीजन के मद्देनजर खाद्य विभाग ने की छापेमारी

एसके विरमानी/ऋषिकेश।चार धाम यात्रा सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में एम्स रोड कोल घाटी में निरीक्षण अभियान चलाया गया।

पिज़्ज़ा,अंकल 4 चेट रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान स्टेट लाइसेंस नहीं पाए जाने पर उनको एक हफ्ते का नोटिस जारी किया गया।

महा प्रोविजनल स्टोर से दो नमूने खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर को भेज दिए गए नमूनों में मटर पनीर और जूस लिया गया।रिजल्ट आने पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया चार धाम यात्रा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है ताकि बाहर से आए यात्री गणों को किसी भी प्रकार से खान पान व्यवस्था को लेकर असुविधा का सामना ना करना पड़े जिसके निमित्त 7,8 रेस्टोरेंट 2 किराना स्टोर मैं निरीक्षण किया गया और मानक के अनुसार अनियमितता के लिए कुछ को एक सप्ताह का नोटिस जारी किया गया। यह अभियान जारी रहेगा। मानक के अनुसार सही नहीं मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!