ऋषिकेश – देहरादून के बीच कनेक्टिविटी सुधारी जाएगी : परिवहन मंत्री

एसके

विरमानी/

ऋषिकेश। राज्य के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि चार वर्ष पूर्व बनाए गए प्लान पर गौर करते हुए ऋषिकेश-देहरादून के बीच कनेक्टिविटी में सुधार किया जाएगा। जिसके लिए जल्दी ही परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

गुरुवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने पत्रकारों को बताया कि ऋषिकेश-देहरादून के बीच बसों की कमजोर कनेक्टिविटी में सुधार किया जाएगा। जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। नये प्लान में ऋषिकेश शहर, मुनिकीरेती, तपोवन, नरेंद्रनगर, ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को बेहतर किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वाली निजी मोटर कंपनियों की बसों के लिए ऋषिकेश-देहरादून और ऋषिकेश-हरिद्वार रूट को खोलने के बारे में उन्होंने का कि हाईवे पर संचालन के लिए केंद्र की स्पष्ट गाइड लाइन हैं। इस बारे में क्या किया जा सकता है इसे दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी कहा यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़े के लिए सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है कहां यात्रियों को यात्रा मार्ग पर अच्छी व्यवस्था है मिलनी चाहिए। कहां की कोर ना कॉल मैं 2 साल तक चार धाम यात्रा बंद होने से इससे जुड़े सभी परिवहन व्यवसायियों होटलों लॉजों व अन्य लोगों को भारी नुकसान हुआ है मगर इस बार की यात्रा शुरू होने से सभी के चेहरे में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!